फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: कार का शीशा खटखटाया, मालिक बाहर निकला तो गायब हो गया 1 लाख रुपये से भरा बैग

Wed, 23 Oct 2024 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अमृतसर के व्यापारी मोहन अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात बच्चे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के बस स्टैंड के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी की कार से एक बच्चा बैग व अटैची उठाकर ले गया। बैग में एक लाख रुपये की राशि व जरूरी कागजात थे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन अग्रवाल निवासी अमृतसर का सामान बेचने का कारोबार है। वह मंगलवार को सिरसा के जेके इलेक्टि्रक पर काम निपटाकर फतेहाबाद की ओर जा रहा था। बस स्टैंड के पास जब उसने गाड़ी को खड़ा किया, तो एक बच्चे ने उनकी कार का शीशा खटखटाया।

मोहन अग्रवाल ने बताया कि जब वह और उसका चालक नीचे उतरकर देखने लगते तो इतने में कार का दरवाजा खोलकर उसकी गाड़ी की पिछली सीट पर पड़ा बैग व अटैची चुरा लिए गए। बैग में एक लाख रुपये की नकदी व कुछ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


जानकारी मिली थी कि बस स्टैंड के पास कार में चोरी हुई है। मालिक को शक है कि किसी बच्चे ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और जांच आरंभ कर दी गई है। -दिनकर, थाना प्रभारी सिविल लाइन, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें