फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर से जम्मू जा रही बस कीकर से टकराई

Sun, 13 Dec 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-54 पर महज पांच घंटों में दो भीषण हादसे हुए। जिसमें करीब चालीस लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे महज पांच किलोमीटर क्षेत्र के भीतर हुए। डबवाली जन सहारा सहित बठिंडा तथा पंजाब की सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए डबवाली, बठिंडा के सरकारी तथा निजी अस्पतालों में उपचार के लिए दाखिल करवाया।

पहला हादसा गांव डूमवाली के नजदीक शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सूचना पाकर डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एंबुलेंस तुरंत मौका पर पहुंची। उपचार के लिए युवक को सरकारी अस्पताल में लेजाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक डबवाली से बठिंडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक पेट्रोल पंप की ओर जा रही पिकअप से जा टकराया।

युवक के सिर पर चोट है। युवक के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान राजकुमार निवासी पन्नीवाला मोटा के रूप में हुई।

डबवाली के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। सिरसा के एक निजी अस्पताल में उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा डबवाली-बठिंडा मार्ग पर ही गांव डूमवाली से महज पांच किलोमीटर दूर गांव पथराला के नजदीक करीब पौने दो बजे एक निजी बस कीकर के पेड़ से जा टकराई।

बस राजस्थान के सीकर से जम्मू जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस चालक समेत बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालने के लिए कैबिन काटना पड़ा।

डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एंबुलेंस सहित बठिंडा से आई सात एंबुलेंस की सहायता से घायल हुई करीब चालीस सवारियों को बठिंडा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए लेजाया गया।

बस चालक महेश निवासी चिढ़ावा (राजस्थान) के गंभीर चोट आई है। बस में सवार होशियारपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि विजय बस सर्विस चिढ़ावा की बस सीकर से शाम करीब सवा चार बजे वाया ऐलनाबाद, डबवाली होकर जम्मू के लिए जाती है।

रात को इसे महेश चला रहा था। करीब 400 किलोमीटर आने के बाद गाड़ी उसने थामनी थी। वह बस के ऊपर सोया हुआ था। इसी दौरान बस कीकर से टकरा गई। वह नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


बस में कर्मचारी मोहर सिंह तथा दया राम भी चल रहे थे। उनका कहना है कि बस के आगे काले रंग का आवारा पशु आ गया था। एक तरफ ट्रक चल रहा था।

पशु को बचाते हुए बस अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के अध्यक्ष आरके नीना ने बताया कि हादसा कितना भीषण था

इसका अंदाजा इसी से लगाया जाता है कि वृक्ष से टकराने के बाद बस कुछ फुट ऊपर उठ गई थी। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी। अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें