शनिवार को चौटाला रोड पर बाइक सवार दो युवक ऑटो में बैठे एक किसान का बैग छीनकर फरार हो गए। इतेफाक से किसान ने मुआवजे के रुपये अपनी जेब में रखे थे। बैग में किसान की बैंक पास बुक तथा अन्य कागजात थे। गांव मांगेआना के किसान जगजीत सिंह ने बताया कि पिछले सीजन में उनकी कॉटन की फसल सफेद मक्खी की वजह से खराब हो गई थी।
सरकार ने मुआवजे के रूप में उन्हें 38 हजार 300 रुपये की राशि दी है। राशि को निकलवाने के लिए वह सुबह करीब सवा दस बजे एसबीआई में आया था। 40 हजार रुपये की राशि बैंक से प्राप्त करने के बाद अपनी जेब में रख लिया। एक ऑटो करवाकर बस अड्डे की ओर चल दिया। शहर थाना से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो युवक सिविल अस्पताल की ओर से आए।
उसके हाथ में पकड़ा बैग छीनकर फरार हो गए। उसे आशंका है कि युवक उसका पीछा कर रहे थे, वे समझते थे कि बैंक से निकाली गई राशि उसने बैग में रखी है। लेकिन बैग में महज बैंक की पासबुक थीं। किसान के अनुसार दोनों युवकों की उम्र करीब 20-22 वर्ष है। वारदात की सूचना शहर थाना पुलिस को दी है।