कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी संगठन व वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के तार हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां के गांव नगराना निवासी युवक से जुड़ने पर पंजाब की एनआईए टीम यहां गांव की घेराबंदी कर दी। टीम ने गांव की एक ढाणी में दस्तक दी और मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। हालांकि इस दौरान पंजाब पुलिस एक युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस ने अमृतपाल के नजदीकी समर्थक की लोकेशन के आधार पर छापा कार्रवाई की थी।
- साधू सिंह, डीएसपी, सिरसा