फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: आवागमन करतीं महिलाओं पर शराबी कसते हैं फब्तियां, ग्रामीणों ने जड़ा शराब ठेके पर ताला

Tue, 09 Aug 2022 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

गुडिया खेड़ा में ग्रामीणों ने शराब ठेके पर ताला जड़ दिया। शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाएं बोलीं कि आवागमन प्रभावित हो रहा है। शराबी फब्तियां कसते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां राहगीरों के साथ लूट की वारदात भी होती है। 
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चोपटा के गांव गुडिया खेड़ा में आबादी के साथ लगते मंजूरशुदा शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों व महिलाओं ने ठेके पर ताला लगा दिया। एक घंटे तक लोगों ने ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शराब ठेके को यहां से हटाने की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर जमाल पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि यह शराब ठेके यहां नहीं खुलने देंगे। इसके खुलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीप गोदारा व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देर रात तक यहां शराब ठेका खुला रहता है और जब भी कोई ग्रामीण देर-सवेर आता है, तो उसके साथ कई घटनाएं घट चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेके पर बैठे कुछ लोग रात के समय ग्रामीणों का पीछा करके उनसे लूटपाट की वारदात की फिराक में रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में एक युवक के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसकी वजह से उसका पैर टूट गया था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस कुछ आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की। महिलाओं ने कहा कि इस रास्ते से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


शराबी लोग फब्तियां कसते हैं। उन्होंने कहा कि शराब ठेके के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। सूचना मिलने के बाद जमाल चौकी से एएसआई महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि गांव से ठेका हटाने के लिए संबंधित विभाग को लिखित में अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें ठेका हटाने के आदेश आते ही तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें