नशा तस्करों द्वारा बनाएं गए अवैध निर्माण को ढहाती जेसीबी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सिरसा पुलिस गुरुवार को एक्शन में नजर आई। नशा तस्करी में शामिल लोगों और पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया गया। नशा तस्करों व आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जे हटाए गए। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गांव लुदेसर, ढुकड़ा, हंजीरा, राजपुरा कैरावाली, तरकांवाली व रुपाणा बिश्रोइयां में नशा तस्करों के अवैध रूप से बनाए गए निर्माण पर जेसीबी चलाकर ढहा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की गई है। गुरुवार को गांव लुदेसर में कुलदीप, ढुकड़ा में नरेश, हंजीरा में सुरेंद्र, राजपुरा कैरावाली में रवि, तारांवाली में सुनील व रुपाणा बिश्रोइयां में रिंकू व मदन के अवैध कब्जों को पर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाया गया।
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़: हरियाणा में 13 तो पंजाब में माननीयों के खिलाफ 99 आपराधिक मामले विचाराधीन, हाईकोर्ट को दी जानकारी
जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है । उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण जमींदोज किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार मंजीत सिंह, बीडी पीओ युद्धवीर संधु, एसएचओ राजा राम, एसई पीओ हरीश कुमार, पंचायत सचिव चंद्रकांता, चौकी इंचार्ज जमाल राम कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में फैल रहा नशा सभी के लिए चिंता का विषय है।