फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: निजी कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपये और दो बाइक बरामद

Thu, 18 Aug 2022 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)

सार

बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पत्रकार वार्ता में कर्मचारी से लूट के मामले का खुलासा किया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में गुत्थी सुलझाई है। 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन पत्रकार वार्ता करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली की कॉलोनी रोड पर मंगलवार दोपहर को हुई रेडियंट कंपनी के कर्मचारी से 11.43 लाख रुपये की लूट की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10.50 लाख रुपये और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की है। 

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पत्रकार वार्ता में कर्मचारी से लूट के मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के पथराला निवासी मेजर राम व जगसीर सिंह, फतेहगढ़ नोबाद (बठिंडा) निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ नील व सुखप्रीत उर्फ सुखी के रूप में हुई है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर घटनास्थल का जायजा लिया था। वारदात को शीघ्र सुलझाने के लिए डबवाली डीएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद शहर डबवाली, सीआईए डबवाली, सीआईए सिरसा तथा सदर डबवाली की पुलिस टीमों ने लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर डबवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई 10.50 लाख नकदी, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा एक लोहे की रॉड बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने शहर डबवाली थाना प्रभारी सत्यवान तथा उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित करने की भी घोषणा की।

एक आरोपी पर दर्ज है हत्या का मामला 
आरोपी जगसीर सिंह ने वारदात से पहले रेडियंट कंपनी के कर्मचारी की गतिविधियों की रेकी की थी और मेजर राम, मनप्रीत व सुखप्रीत ने लूट को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मेजर राम के खिलाफ 2 मई 2011 को पंजाब के थाना संगत में हत्या का अभियोग दर्ज है, जबकि बाकी आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

यह था मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेडियंट कंपनी का रिलायंस, इस्टा कार्ड, ई-काम तथा कई बीमा कंपनियों से नकदी एकत्रित कर जमा करवाने का अनुबंध है। मंगलवार को रेडियंट कंपनी के मुकेश पुत्र विनोद कुमार, निवासी मंडी किलियांवाली जैसे ही मंडी डबवाली की कॉलोनी रोड पर स्थित केनरा बैंक में राशि जमा करवाने के लिए जा रहा था, तो रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से उक्त कर्मचारी पर हमला कर 11.43 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर थाना शहर डबवाली में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें