फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: दिल्ली के रैन बसेरा में डेढ़ वर्ष से छिपा हुआ था दुष्कर्म व दहेज हत्या का आरोपी, गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है। युवती ने 23 अप्रैल 2022 को सिरसा में आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में विवाहिता से दुष्कर्म व दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने डेढ़ वर्ष पश्चात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दिल्ली में ही रैन बसेरा में डेढ़ वर्ष से शरण ले रखी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि शहर की एक युवती की शादी 12 फरवरी 2021 को हुई थी। युवती के जेठ ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ 26 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म किया। जिसके संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज हुआ था। इस घटना के बाद मानसिक तनाव तथा परेशानी के चलते युवती ने बीती 23 अप्रैल 2022 को सिरसा में आत्महत्या कर ली थी।

परिजनों की शिकायत पर शहर के सिविल लाइन थाना में दहेज हत्या का अभियोग दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में युवती के पति, जेठ, जेठानी सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज हुआ था। इस घटना के बाकी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


लेकिन युवती का जेठ दुष्कर्म व हत्या के दोनों मामलों में फरार चल रहा था। जिसके चलते सिविल लाइन थाना की महिला एएसआई मंजू बाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दिल्ली के क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें