जानलेवा हमले का आरोपी भेजा न्यायिक हिरासत में
ओढां। ओढां पुलिस ने गांव खाईशेरगढ़ में जानलेवा हमला करने के आरोपी राकेश कुमार को पुलिस ने काबू कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी राकेश ने 24 फरवरी को अपने दोस्त राजेश के सिर में गंडासी मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों के मध्य चश्मे को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी जिसके बाद बात बढ़ गई थी।