अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। शनिवार को स्थानीय शेरावाली माइनर से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई जय सिंह ने बताया कि गांव खारी सुरेरां के लोगों ने उन्हें सूचित किया कि खारी सुरेरां के रेलवे पुल के पास माइनर में एक लाश पड़ी है। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे व लाश को कब्जे में ले लिया। लाश की दाहिनी बाजू कटी हुई है और उम्र करीब 40 साल है। जिसे पहचान के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखा जाएगा।