फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूई की गांठों तले दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूई की गांठों के नीचे दबने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

कालांवाली। शहर की एक कॉटन फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर की रूई की गांठों के तले दबने से मौत हो गई। दो दिन पहले मजदूर गांठों के नीचे दबा था, लेकिन दूसरे मजदूरों को इसका पता नहीं चला और वे उसे तलाशते रहे। वीरवार शाम फैक्ट्री के एक मजदूर ने दुर्गंध आने पर रूई की गांठे हटाई तो उक्त मजदूर का शव गांठों के नीचे दबा देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मूल रूप से यूपी का रहने वाला 30 वर्षीय नीरज एक माह पहले कालांवाली में स्थित दीपक कॉटन फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। मंगलवार को काम करते समय रूई की गांठें गिरने के कारण वह गांठों के नीचे दब गया, लेकिन इसका पता फैक्ट्री के अन्य मजदूरों को नहीं चला। अन्य मजदूर नीरज को बाहर तलाशते रहे। वीरवार शाम फैक्ट्री के एक मजदूर ने गांठों के बीच दुर्गंध आने पर गांठों को हटाया तो नीरज मृत हालत में मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कालांवाली थाना प्रभारी दलेराम का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें