फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी विल-थवे के एजेंट पर केस दर्ज, महिला से ठगे थे 52 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी के एजेंट पर केस दर्ज, महिला से ठगे थे 52 हजार रुपये
विज्ञापन

सिरसा। फ्यूचर मेकर का भंडाफोड़ होने के बाद अन्य चिटफंड कंपनियों की ठगी सामने आने लगी है। फतेहाबाद निवासी संतरो पत्नी राजेश कुमार की ओर से भी शहर सिरसा थाना में विल-थवे नामक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संतरो ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कंपनी ने अपना कार्यालय खोला हुआ था। कंपनी के एजेंट ने उसे बहकाया और कहा कि कंपनी में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उसकी किस्मत खुल जाएगी। उसे 52 हजार 700 रुपये लगाने है। इसके बदले उसे प्रोडेक्ट मिलेंगे। साथ ही उसे हर सप्ताह 17 हजार रुपये मिलेंगे और यह राशि 24 हफ्ते तक मिलेगी। इस प्रकार 52 हजार 700 रुपये निवेश करके वह चार लाख 8 हजार रुपये कमा लेगी। संतरो ने बताया कि वह अशिक्षित है और एजेंट के बहकावे में आ गई। 14 जून 2018 को उसने कंपनी में रजिस्ट्रेशन करवाया और पैसे जमा करवा दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुखचैन अरोड़ा व शिवाजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें