फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
71 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। अभियान प्रबल प्रहार के तहत जिला की सीआईए पुलिस ने शाह सतनाम सिंह चौक क्षेत्र से एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान गोपाल निवासी भादरा बाजार काठ मंडी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने जेजे कालोनी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 11.6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओम प्रकाश उर्फ जिम्मी निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। तीसरे मामले में कांलावाली थाना पुलिस ने गांव पिपली क्षेत्र से एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान कर्ण सिंह निवासी पिपली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांलावाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें