फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओढां में लड़की की चोटी काटी, अस्पताल में हुई दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां में लड़की की चोटी काटी, अस्पताल में हुई दाखिल
विज्ञापन

- अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़
- मात्र अफवाह है ये घटनाएं : जगदीश सिंघपुरा
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
कुछ दिनों से प्रदेश में चोटी काटने की चर्चाओं ने आमजन को भयभीत कर रखा है। बुधवार को ओढ़ा निवासी गुरतेज सिंह के घर पर एक लड़की बाल कटने की घटना हुई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से बातचीत की। युवती केे मुताबिक वह जब चाय बना रही थी तो पीछे से किसी ने उसके बाल खींच लिए, जिसके बाद वह अचेत हो गई। युवती को सिरसा रेफर कर दिया गया।
पुलिस को दी जानकारी में ओढां निवासी गुरतेज सिंह के अनुसार घर में सभी लोग मौजूद थे। उसने बताया कि उसके यहां रहने वाले उसके साले की लड़की गगनदीप कौर रसोई में चाय बना रही थी कि अचानक शोर मचाकर अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। गुरतेज सिंह का कहना है कि जब उसने लड़की को उठाया तो उसके सिर के कुछ बाल उसके हाथ में आ गए। अचेत हुई लड़की को परिजनों ने सीएचसी ओढां में भर्ती करवाया। घटना गांव में फैली तो लोग अस्पताल में एकत्र हो गए।
विज्ञापन


गेट के बाहर लगा रहे निशान
इस अफवाह से लोग इस कदर भयग्रस्त हैं कि अपने घरों के बाहर कुमकुम व मेहंदी आदि के हस्त निशान तथा त्रिशूल का चित्र बनाकर अपनी सुरक्षा का दम भर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से उनके घरों में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

मात्र अफवाह है ये घटनाएं
पिछले कुछ दिनों से चल रही ये चर्चाएं मात्र अफवाह हैं। इस अफवाह में लोगाें का कहना है कि ये कोई अदृश्य शक्ति है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जो लोग कह रहे हैं कि चोटी कटी है, हमारा मानना है कि वो मानसिक रोगी हैं। कुछ लोग अपना मतलब सिद्ध करने के लिए जान बूझकर ये अफवाह फैला रहे हैं। इस आड़ में कोई व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सावधान रहें। अगर कोई व्यक्ति दैवीय शक्ति का दावा करता है तो तर्कशील सोसायटी उसे एक करोड़ का इनाम देगी। हम लोगों को इस विषय में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

- जगदीश सिंघपुरा, प्रधान तर्कशील सोसायटी कालांवाली इकाई।

अफवाह से बचें और पुलिस का सहयोग करें
ये कुछ लोगों द्वारा फै लाई गई अफवाह मात्र है। इस अफवाह फै लाने वालों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके । क्षेत्र में पुलिस हर समय गश्त पर रहती है। इन अफवाहों की तरफ ध्यान न देकर लोगों को इस अंधविश्वास से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें।
--जगदीश जोशी, थाना प्रभारी ओढां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें