फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे कार सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से लौट रहे कार सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
विज्ञापन

ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव सालमखेड़ा के निकट शुक्रवार अलसुबह एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया। इस सबंध में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिसार क्षेत्र के गांव भाणा निवासी वजीर सिंह अपने भतीजों सहित 5 लोगों के साथ गांव भोडिया बिश्नोइयां में अपने एक रिश्तेदार के लड़के की शादी में आया हुआ था। वीरवार को बारात गांव सक्ताखेड़ा में आई हुई थी। शादी का कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद शुक्रवार अलसुबह वजीर सिंह ने वापिस अपने गांव जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि रिश्तेदारों ने उसे रोका भी था, लेकिन उसने किसी कार्य का हवाला देकर जाने की जिद्द कर ली। कार में वजीर सिंह, गगनदीप, प्रवीण कुमार, मोहित कुमार व पवन कुमार सहित 5 लोग सवार थे। कार को वजीर सिंह चला रहा था। कार सवार जब गांव सालमखेड़ा नहर पुल के निकट पहुंचे तो एक ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि ट्रक चालक सड़क के बने डिवाइडर के कट से ट्रक को दूसरी ओर ले जा रहा था। इस दुर्घटना में कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार चालक वजीर सिंह सहित सभी 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगिरों ने सिरसा अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन 45 वर्षिय वजीर सिंह ने बीच रास्ते दम तोड़ दिया। वहीं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार व अग्रोहा रैफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडक़र फरार हो गया। थाना प्रभारी राज महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक वजीर सिंह के बेटे सुनील कुमार के ब्यान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बादपरिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक गांव नसीबपुरा बठिंडा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें