जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने जेजे कालोनी क्षेत्र से पांच लोगों को जुआ खेलते काबू किया। आरोपियों के पास से 11 हजार 200 रुपये की जुआ राशि बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शहर थाना पुलिस बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जेजे कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पांच व्यक्ति ताश से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान भोला सिंह , हरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह , बाबू सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर व जय राज निवासी थेहड मोहल्ला के रुप में हुई है।