फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने के आरोप में एक और किसान पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने के आरोप में एक और किसान पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। आदेशों के बावजूद पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने एक और किसान के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव कुताबढ़ में कृषि अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव के ही किसान पंजाब सिंह ने अपने खेतों में 24 नवंबर की सांय को पराली को आग लगाई हुई थी। अधिकारियों ने मौके से तथ्य जुटाकर संबंधित किसान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे पूर्व जिलेभर में 8 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया जा चुका है। जबकि पराली जलाने के करीब 1550 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में प्रशासन की ओर से करीब 1050 किसानों की पहचान की उनसे 13.5 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें