24 ग्राम हेरोइन के साथ एक काबू
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जेजे कालोनी सिरसा क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 24 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ रजिया निवासी वार्ड नंबर 27 जेजे कालोनी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक भजन दास के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान जेजे कालोनी क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहा युवक पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने लगा तो उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24 ग्राम 27 मिली ग्राम हेरोइन बरामद हुई।