फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों को दो-दो साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिविल अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले दो युवकों को अदालत ने दोषी करार देते हुए दो-दो साल कैद व 500 -500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार गांव कोटली निवासी महेंद्र कुमार सिविल अस्पताल में नौकरी करता है। 12 अप्रैल 2014 को महेंद्र ने अस्पताल परिसर में अपनी बाइक खड़ी की थी। शाम को ड्यूटी करने के बाद महेंद्र अस्पताल से बाहर आया तो परिसर में उसे बाइक नहीं मिली। उसने पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके गुत्थी सुलझाते हुए दादरी निवासी कुलदीप व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। करीब चार साल अदालत में चले इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश अभिषेक चौधरी ने वीरवार को कुलदीप व राहुल को चोरी करने का दोषी करार देकर दो-दो साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन


बाइक चोरों को दो-दो साल कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें