दुकान से हजारों का सामान चोरी
कैथल। गांव किठाना में चोर एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव सोंगरी निवासी महाबीर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किठाना बस अडडे पर बैटरी इनवर्टर की एक दुकान चलता है। उसकी दुकान से 15 मार्च की रात को 8 बैटरी व 1 इनवर्टर चोरी हो गया है। जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया है। हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।