फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट में भगौड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ऐलनाबाद। एनडीपीएस एक्ट में करीब एक साल पहले फरार हुए आरोपी को ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरप्रीत उर्फ जोधा पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी गांव कोटली के खिलाफ 18 फरवरी 2017 को ऐलनाबाद थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। आरोपी को इस मामले में ऐलनाबाद अदालत की ओर से 16 मार्च 2018 को पीओ करार दिया गया। ऐलनाबाद थाना पुलिस की एक टीम ने महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी गुरप्रीत सिंह को सिरसा शहर के बरनाला रोड क्षेत्र से काबू किया है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि इस घटना में तीन लोग पिकअप गाड़ी व कार छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से 18 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया था। ऐलनाबाद थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि इस घटना के एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि शेष एक आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें