फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर रिपोर्ट करने के बाद भी युवती को नहीं मिली विमान सेवा, दुव्र्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर रिपोर्ट करने के बाद भी युवती को नहीं मिली विमान सेवा
विज्ञापन

सिरसा। गांव भिरड़ाना निवासी एक युवती ने पुणे की एक निजी एयरलाइन-गो में समय पर रिपोर्ट करने के बावजूद पुणे से दिल्ली का सफर करने से रोकने और दुर्व्यवहार के मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु को एक शिकायत भेजी है। शिकायत की एक कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय में भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

गांव भिरड़ाना निवासी युवती प्रोमिला पुत्री इंद्राज सिंह ने एडवोकेट पवन पारीक के माध्यम से भेजे पत्र में बताया कि 16 अगस्त 2018 को उसने पुणे से दिल्ली जाने के लिए 6600 रुपये का भुगतान कर गो निजी एयरलाइंस सर्विस में ऑन लाइन टिकट बुक करवाया था। उसे सीट नंबर 15 सी अलॉट की गई थी। पुणे एयरपोर्ट पर उक्त एयरलाइन में सफर के लिए बोर्डिंग टाइम सुबह 10.50 निर्धारित किया गया था और रवानगी का समय सुबह 11.30 था। जब वह रवानगी समय से 40 मिनट पहले प्लेन में सवार होने लगी तो वहां तैनात स्टाफ ने उसे देरी से आने का कारण बताकर प्लेन में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके अलावा सफर करने की अनुमति न देकर वापस जाने की हिदायत दी। हालांकि उसने टिकट व समय सब कुछ सही होने की बात कही, लेकिन स्टाफ सदस्यों ने उसकी एक भी न सुनी। उसके पास टिकट होने व तय समय से पूर्व पहुंचने के बाद भी बिना सफर के लौटा दिया गया। यही नहीं जब एयरलाइन स्टाफ की शिकायत मंत्रालय से की तो उन्होंने जबरन टिकट का समय सुबह 11.20 का कर दिया और उल्टा उसके खिलाफ ही पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी दी। सफर पूरा न होने के कारण उसे काफी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पीड़ित युवती का कहना है कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। दूसरी ओर बेटियों के साथ सरेआम मनमानी की जा रही है। उसने निजी एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों केे खिलाफ जांच कर तुरंत कार्रवाई की जाए। ताकि उसे भी न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें