फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 15 में खाना बनाते वक्त एक महिला आग लगने से झुलस गई। आसपास के लोगों ने महिला के पति को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।
35 वर्षीय रूकसाना वीरवार सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसे दौरा पड़ा और वह गैस चूल्हे पर जा गिरी। जिससे बुरी तरह झुलस गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसके पति को सूचित कर रूकसान को अस्पताल में पहुंचाया। सिरसा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 40 से 50 प्रतिशत झुलस चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भारत नगर निवासी 10 वर्षीय दीपू, जोकि 18 जून को मकान की छत पर खेलते वक्त हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया था, की भी अग्रोहा में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि उसे बचाने के प्रयास में झुलसी युवती अभी सामान्य स्थिति में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें