चक्कर आने से खाल में गिरा किसान, मौत
डबवाली। उपमंडल के गांव चौटाला में बीती रात्रि एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव वासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शुक्रवार रात को खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान चक्कर आ जाने से वह पानी से भरे खाल में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौटाला पुलिस के कार्यकारी इंचार्ज ने बताया कि शनिवार को डबवाली के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।