फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां में पैसों के लेन देने को लेकर एक व्यक्ति ने कीटनाशथ खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
देनदारों ने 23 लाख नहीं लौटाए तो कीटनाशक खाकर दी जान
विज्ञापन

सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 14 में एक व्यक्ति ने देनदारों द्वारा 23 लाख रुपये न लौटाने पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान जंगीर सिंह (75) निवासी जीवननगर मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर 15 के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक उसका शव घर के सामने वाली गली में दरगाह से मिला है और उसके साथ जहरीला पदार्थ भी पड़ा हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने सात लोगों पर 23 लाख रुपये वापस न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र मेजर सिंह ने बताया कि उसके पिता जंगीर सिंह रात से घर से गायब थे। वे रात से ही उनकी खोज में लगे हुए थे। इस दौरान उन्हें दरगाह में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत वहां जाकर देखा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिसमें मृतक जंगीर सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मेजर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पिता ने रानियां के पवन कुमार को पांच साल पहले करीब 13 लाख रुपये दिए हुए थे। साथ ही बलकार सिंह, ओमप्रकाश, जोगा सिंह, बलवीर सिंह, नंद सिंह, प्रेम सिंह को भी करीब दस लाख रुपये साढ़े तीन साल पहले ब्याज पर दिए थे। इन लोगों ने उसके पिता को पैसे नहीं लौटाए। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों द्वारा पैसे न देने के कारण उसके पिता ने तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मृतक के पुत्र मेजर सिंह के ब्यान पर केस दर्ज कर जांच शुरू दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों का सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें