नंगोई नाले में महिला का शव मिला
डिंग मंडी । गांव भावदीन के समीप वीरवार को नंगोई नाले में एक महिला का शव मिला है। महिला की उम्र 30 या 35 वर्ष बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गांव भावदीन के समीप नंगोई नाले में एक महिला का शव मिला है। जिसकी उम्र 30 या 35 वर्ष है। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में अग्रोहा अस्पताल भेज दिया गया है तथा उसकी शिनाख्त की जा रही है।