फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से भगोड़ा अपराधी चढ़ा सीआईए के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मुकदमों में भगोड़े अपराधी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह की टीम ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 2 मुकदमों में भगोड़े अपराधी को काबू किया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान रंजीत सिंह पुत्र मोहर सिंह वासी तोले वाला जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 567/17 व 280/17 धारा 457, 380 थाना शहर सिरसा दर्ज थे। जिसमें आरोपी अदालत सिरसा से भगौड़ा घोषित हुआ था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चोरी के 2 अन्य मुकदमे भी थाना शहर सिरसा में दर्ज हैं। जिनमें आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार को आरोपी बस में सवार होकर सिरसा आया था। सीआईए टीम एचसी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बस अड्डे के नजदीक मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके आरोपी को बस अड्डा सिरसा के नजदीक से काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें