फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखुपुरिया में कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव शेखुपुरिया में एक किसान की कीटनाशक के प्रभाव में आने से मौत हो गई। बड़ागुढ़ा पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर इत्तेफाकिया कार्यवाही करते शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका पिता बलदेव सिंह (55) खेत में गेहूं की फसल में स्प्रे कर रहे थे जिसके बाद कीटनाशक के प्रभाव से उनकी हालत खराब हो गई और उन्हें सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह सहारण ने बताया कि मृतक के पुत्र सुरेंद सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया कार्यवाही दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


शेखुपुरिया में कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें