फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। क्षेत्र के गांव नुहियांवाली के निकट वीरवार की रात्रि को कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने ही घायल को अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी अनुसार गांव नुहियांवाली निवासी करीब 35 वर्षीय रोहताश व अश्विनी रात्रि को किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट ही उनकी बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सहित रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने ही दोनों को अपनी गाड़ी में ओढां अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान रोहताश की मौत हो गई। जबकि अश्विनी को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें