संदिग्ध हालात में युवती लापता
रानियां। रानियां क्षेत्र के गांव से युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों ने युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि 24 सितंबर की रात्रि उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने आसपास व रिश्तेदारी में हर जगह उसकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।