राम कालोनी से नकदी और आभूषण चोरी
सिरसा। बरनाला रोड स्थित राम कालोनी में चोरों ने बुधवार रात एक घर में सेंधमारी कर 50 हजार से अधिक की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
राम कालोनी निवासी पारस गोयल की ओर से पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि 12 मार्च की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर 20 हजार रुपये की नगदी और सोने की अंगूठी, कानों की बालियां व अन्य जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।