फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता युवक का शव झोपड़ा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़े में मिला चार दिन से लापता युवक का शव
विज्ञापन

रानियां। जीवननगर रोड पर दुकान करने वाले एक युवक का शव झोपड़ा के पास पड़ा मिला। युवक चार दिनों से लापता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें छह लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुरिया निवासी रघुबीर की जीवननगर रोड पर खल बिनौला की दुकान है। रघुबीर का 30 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार भी दुकान में बैठता है। 26 जनवरी को नरेश का पड़ोस के युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। 27 जनवरी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे नरेश दुकान में आया और इसके बाद लापता हो गया। 29 जनवरी को उसके पिता रघुबीर ने रानियां थाने में नरेश के लापता होने की रपट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वीरवार को नरेश का शव झोपड़ा के पास पड़ा मिला। रानियां थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि नरेश के पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छह लोगों को मौत का जिम्मेवार ठहराया गया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। शुरूआती तौर पर लग रहा है कि युवक की मौत जहरीले पदार्थ के कारण हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारण भी सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें