510 नशीली गोलियों समेत दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 510 नशे की गोलियों सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान प्रहलाद सिंह निवासी कीर्ति नगर व दीपक निवासी शांति नगर सिरसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस के एसआई हंसराज के नेतृत्व में पुलिस टीम वीरवार रात को बेगू रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। जब पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें काबू कर दोनों युवकों की तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से 510 नशे की गोलियां मिली। पूछताछ में दोनों की पहचान प्रहलाद सिंह निवासी कीर्ति नगर व दीपक निवासी शांति नगर सिरसा के रूप में हुई।
वर्जन
दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता