फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से वन-वे हुआ नेशनल हाईवे, दो कारें भिड़ीं, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, हाईवे के वन वे होने से भिड़ीं दो कारें, बच्ची समेत 4 घायल
विज्ञापन

ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मिठड़ी के पास एक ट्रक पलटने व दो कार चालकों के बीच हुई टक्कर में एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओढां पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। मंगलवार देर रात धान से भरा ट्रक फाजिल्का के लिए जा रहा था। गांव मिठड़ी से खुईयां मलकाना के बीच ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक हाइवे के बीच डिवाइडर तोड़कर पलट गया। इस दुर्घटना के बाद अन्य वाहन चालकों ने ट्रक में फंसे चालक कुलवंत सिंह व परिचालक मुख्तयार सिंह को बाहर निकाला। चालक- परिचालक दोनों को मामूली चोटें आईं है। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा ठप हो गया, जिसके चलते वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया। वहीं, दूसरी दुर्घटना दो कार चालकों के बीच हुई। हादसे में दोनों कारों में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें ओढां व सिरसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यह दुर्घटना ट्रक पलटने के बाद यातायात को वन वे करने के कारण हुई। गुरुग्राम निवासी शिखा अपनी नौ वर्षीय बेटी अनन्या व बेटे जलंदर के साथ कार में सवार होकर पंजाब से गुरुग्राम जा रही थी। वहीं दूसरी कार में सवार सिरसा निवासी छिंद्रपाल सिंह अपने पिता खजान चंद के साथ सिरसा से अबोहर के लिए निकला था। दोनों कारों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में अनन्या घायल हो गई, वहीं खजान चंद को चोटें आईं ।
फोटो : 24 हादसे में पलटा ट्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें