फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से धान चोरी की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी से धान चोरी की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

डबवाली। शहर थाना पुलिस ने अनाज मंडी में स्थित दुकान नंबर 107 के आगे से धान चुराने की घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बॉबी , सदीप व रोहित निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर छह बोरी धान बरामद भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर डबवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कैलाश चंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान चोरीकी शेष धान को बरामद किया जाएगा। इस संबंध में दुकान संचालक सतीश कुमार की शिकायत पर धान चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें