फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर लोगों को गालियां देने वाले दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर लोगों को गालियां देेने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। शराब पीकर राहगीरों को गालियां देना दो युवकों को महंगा साबित हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। घटनाक्रम के अनुसार रविवार की शाम मोडी निवासी कुलदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह गोरीवाला चौक पर शराब पीकर राहगीरों को गालियां दे रहे थे। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर एएसआई विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक उनसे भी शराब पीने को कहने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी उमेद सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें