शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। उपमंडल के एक गांव की कॉलोनी निवासी एक युवती ने एक युवक पर विवाह का झांसा देकर उससे दुराचार का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर सदर थाना डबवाली ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 अगस्त को गांववासी महावीर नामक युवक ने जबरन उनके घर घुसकर उससे दुष्कर्म किया। इस संबंध में चौटाला चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने महावीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक-युवती विवाहित हैं। युवती का अपने पति से तलाक हो चुका है और वह अपने तीन बच्चों दो बेटियों व एक बेटे के साथ कॉलोनी में रहती है। जबकि युवक के एक बेटा है। युवती का आरोप है कि महावीर ने उससे शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने कहा कि वह शादीशुदा है और उससे शादी नहीं कर सकता।