फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में सवार चार तस्करों को से मिली नशीली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार चार तस्करों से मिली नशे की गोलियां
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा ने इनोवा गाड़ी में सवार चार युवकों के कब्जे से एक लाख 17 हजार रुपये की नशे की गोलियां बरामद की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान विकास व सुनील निवासी गांव खारियां, गुरविंद्र, कुलदीप निवासी गांव रघुआना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सीआईए सिरसा पुलिस वीरवार को डिंग क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गांव जोधकां के पास पुलिस ने एक इनोवा कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में से एक लाख 17 हजार रुपये की नशे की गोलियां मिली। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ डिंग थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें