युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार सांय को एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने रेलवे पुलिस को घटना बारे जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने पहचान न होने के बाद शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार शुक्रवार सांय रेवाड़ी से बठिंडा जाने वाली सवारी गाड़ी के आगे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच में है। ट्रेन के नीचे आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। आसपास के लोगों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। रेलवे पुलिस ने शव को अस्पताल में पहुंचाकर आसपास के थानों में सूचित कर दिया है।