फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलोग्राम हेरोइन मामला:

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सरगना कपिल गिरफ्तार, चालक प्रवीण पहुंचा जेल
विज्ञापन

सिरसा। एक किलोग्राम हेरोइन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरगना कपिल निवासी डबवाली को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी को अदालत समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस डिमांड पर भेज दिया। वहीं, इस मामले में आरोपी कार चालक प्रवीण की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी प्रवीण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि मुख्य आरोपी कपिल को पुलिस निशानदेही के लिए दिल्ली लेकर जाएगी। उससे कड़ी पूछताछ कर उसके नेटवर्क जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाएगी। गौरतलब है कि सीआईए डबवाली ने दस जुलाई को दिल्ली पुल के पास एक कार से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद कर चालक प्रवीण निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपी चालक प्रवीण को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें