फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की नगदी सहित सट्टेबाजी किंग व मुनीम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की नगदी सहित सट्टा किंग व मुनीम गिरफ्तार
विज्ञापन

कालांवाली। सीआईए डबवाली की टीम ने कालांवाली में छापेेमारी कर कालांवाली के सट्टा किंग व उसके मुनीम को लाखों रुपये की राशि के साथ काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं। सीआईए डबवाली के प्रभारी दलीप सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम के साथ बुधवार को दादू रोड़ पर मंडी के सट्टा किंग धमेंद्र उर्फ कल्लू के घर पर छापा मारा और उसे 2 लाख 75 हजार रुपये की राशि के साथ काबू किया। उसके मुनीम नवीन कुमार को भी काबू किया। पुलिस ने आठ मोबाइल भी उसके कब्जे से बरामद किए। बताया जाता है कि सट्टा किंग धमेंद्र उर्फ कल्लू काफी समय से मंड़ी में सट्टे बाजी का धंधा कर रहा है। सट्टा किंग द्वारा कालांवाली व आस पास के गांवों में अपने कारिंदे छोड़ रखे हैं। सुरक्षा को देखते हुए उसने अपने घर के आस पास सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं ताकि पुलिस के आने का पहले से पता चल सके। उल्लेखनीय है कि सीआईए डबवाली के प्रभारी दलीप सिंह ने करीब दो माह पूर्व मंडी में छापामार कर युवकों को करीब सात लाख रुपये की राशि के साथ जुआ खेलते पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें