फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल से 75 बोरी धान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिल से 75 बोरी धान चोरी
विज्ञापन

रानियां। कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित राइस मिल से चोर 75 बोरी धान चुराकर ले गए। चोरीशुदा धान की कीमत एक लाख 25 हजार रुपये है। पुलिस ने मिल मालिक प्रेमचंद की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रानियां निवासी प्रेम चंद ने बताया कि उसकी कुत्ताबढ़ रोड पर राइस मिल है। 11 जनवरी को अज्ञात लोग मिल से 50 किलोग्राम धान से भरी 75 बोरियां चुराकर ले गए। अगले दिन सुबह चोरी का पता चला। इसके बाद रानियां थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि प्रेम चंद की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोर की पहचान कर उसके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें