युवक ने फंदा लगाकर दी जान
ओढां। ओढां में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
गंगानगर निवासी 35 वर्षिय भोला राम दो दिन पहले ओढां में अपने एक रिश्तेदार इंद्राज से मिलने आया हुआ था। यहां उसने पशुओं के नोहरे मेें फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह घटना का पता चला। सूचना मिलने पर ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि भोला राम ने कुछ समय पहले अपने परिजनों को बिना बताए एक युवती से शादी की थी। जिसके बाद वह गंगानगर जिला के गांव 74 एनपी में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सतपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई दर्ज की गई है।