महिला ने पति पर लगाया कुकर्म का आरोप
सिरसा। महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज किया है। महिला थाने में इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज करके पंजाब के मलोट थाना पुलिस को भेजी गई है। सिरसा क्षेत्र निवासी उक्त महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में मलोट शहर के आबलखुराना निवासी सोनू से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। इसे लेकर 27 अगस्त 2018 को उसका पति के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि पति व अन्य ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी उर्मिला रानी का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके मलोट थाना पुलिस को भेज दी गई है। आगामी कार्रवाई मलोट थाना पुलिस करेगी।