सांप के काटने से युवक की मौत
ओढां। गांव ओढां में खेत में कार्य कर रहे एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। इस संबंध मेें पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। पुलिस को दिए ब्यानों में मृतक के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय हरजिंद्र सिंह गांव के ही किसान जगतार सिंह के खेत मेें मजदूरी करता था। हरजिंद्र बीते दिन खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था कि उसी समय उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद हरजिंद्र सिंह को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से गंभीर अवस्था के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन बीच रास्ते उसकी मौत हो गई। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुरजंट सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे 2 मासूम बच्चे छोड़ गया।