महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
डिंगमंडी। गांव डिंग के पास गांव मेहूवाला जिला फतेहाबाद निवासी एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी स्नेहीराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान गांव मेहूवाला निवासी 50 वर्षीय राजदुलारी पत्नी चिरंजीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के शव का जिला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। महिला के पति चिरंजीलाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि राजदुलारी मानसिक तौर पर परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने बताया कि महिला के पति चिरंजीलाल के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।