युवती ने लगाया दुराचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा
क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने कालोनी के ही युवक नवीन पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दोपहर दो बजे घर पर अकेली थी। उसी समय उसके पिता के फोन पर युवक का फोन आया और पूछा कि घर में कौन है। मैंने कहा कि मैं अकेली हूं। तभी युवक दीवार कूदकर घर में आ गया और मुझसे जबरदस्ती की। हुडा पुलिस चौकी ने युवती की शिकायत पर युवक नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।