फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो के दौरान भादरा पार्क में कटी दस लोगों की जेबें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के भादरा पार्क में सिने अभिनेता के रोड शो की तैयारी के दौरान एकत्रित हुई भीड़ में जेब कतरों ने कई लोगों की जेब पर अपना हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में करीब दस लोगों ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गांव वैदवाला निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि वह गत दिवस भाजपा के रोड शो में शामिल होने के लिए सिरसा आया था। इसी दौरान शहर के भादरा पार्क में एकत्रित हुई भीड़ के दौरान शातिर व्यक्ति ने उसकी जेब काट ली। जेब में करीब दस हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन था। इसी दौरान शहर के गली इंद्रजीत वाली निवासी आकाश, विशाल, सतीश रखेजा, रवि निवासी फूल भंडार शिव चौक, निजामुद्दीन निवासी गली गोलछा वाली, अशोक निवासी रानियां चुंगी, उमेश निवासी मोहता गार्डन, अंकित निवासी रानियां चुंगी, शिव सेठी निवासी डी ब्लॉक व संदीप निवासी साहुवाला प्रथम भी रोड शो में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान शातिर जेब कतरों ने जसपाल की जेब से 7000 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल, रवि की जेब से मोबाइल, आकाश की जेब से 2 हजार रुपए की नकदी व पर्स, विशाल की जेब से 4 हजार रुपए की नकदी व बाइक के कागजात, अशोक कुमार की जेब से 11200 रुपए की नगदी, उमेश मंगल की जेब से 6 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात, अंकित मल्होत्रा की जेब से 3300 रुपए की नकदी, शिवम सेठी की जेब से सेमसंग का मोबाइल व संदीप की जेब से 25 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पुरुषोत्तम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार युवकों को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें