कार और बोलेरो टकराई, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
ऐलनाबाद। गांव दलीप नगर के पास बोलेरो व कार की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरी ओर कार सवार को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार बोलेरो डबवाली की ओर जा रही थी। हारनी निवासी साहिब सिंह कार में सवार होकर जीवन नगर की ओर आ रहे थे। गांव दलीप नगर के पास अनियंत्रित होने के चलते दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी सड़क पर ही पलट गई और कार सड़क किनारे लगे पेड़ में जा टकराई।