नरमा चुगाई के लिए आई युवती लापता
सिरसा। मोगा (पंजाब) के गांव से नरमा चुगाई के लिए डबवाली क्षेत्र के गांव में आई एक युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बातया कि सप्ताह पूर्व वे गांव मलिकपुरा में एक किसान के यहां नरमा चुगाई के लिए परिवार सहित आए थे। उसने बताया कि 22 सितंबर की रात्रि को उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उसकी बेटी दिमागी तौर पर भी बीमार है। अपने स्तर पर उन्होंने हर जगह तलाश कर ली। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सहायक उप निरिक्षक राजेन्द्र ने बताया कि युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। जल्द युवती का सुराग लगा लिया जाएगा।